फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का आतंक, शहरवासी परेशान

एक तरफ लोग कोरोना महामारी से भयभीत हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम में परिवर्तन के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे शहर के हरेक लोग परेशान हैं। मच्छरों से होने वाली रोगों से निपटने के लिए नगर परिषद उदासीन है। नगर परिषद की ओर से फॉगिग नहीं कराई जा रही है। शहर मे मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि सुबह से रात तक मच्छरों का आतंक जारी रहता है। पिछले तीन साल से नगर परिषद की फॉगिग मशीन खराब पड़ी है। सके कारण शहर में दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग मच्छरों के आतंक से परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:21 PM (IST)
फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का आतंक, शहरवासी परेशान
फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का आतंक, शहरवासी परेशान

एक तरफ लोग कोरोना महामारी से भयभीत हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम में परिवर्तन के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे शहर के हरेक लोग परेशान हैं। मच्छरों से होने वाली रोगों से निपटने के लिए नगर परिषद उदासीन है। नगर परिषद की ओर से फॉगिग नहीं कराई जा रही है। शहर मे मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि सुबह से रात तक मच्छरों का आतंक जारी रहता है। पिछले तीन साल से नगर परिषद की फॉगिग मशीन खराब पड़ी है। सके कारण शहर में दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। तीन साल से खराब पड़ी है मशीन

- नगर परिषद वर्ष 2016 में मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया गया था। इसके बाद मशीन खराब हो गई। बेंगलुरु से कंपनी के इंजीनियर मशीन को दुरूस्त करने नवादा पहुंचे थे, लेकिन मशीन को को ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद बुडको को फॉगिग मशीन उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी। फॉगिग मशीन खराब रहने के कारण शहर में अब तक दवा का छिड़काव नहीं कराया जा सका है। शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 68 नई हैंडी मशीन की हुई खरीदारी

- शहरवासियों को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नप द्वारा 23 लाख 80 हजार की लागत से कुल 68 नई हैंडी मशीन की खरीदारी की गई है। बेंगलुरु के कंपनी द्वारा एक सप्ताह पूर्व नप कार्यालय को मशीन उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक वार्ड में एक-एक मशीन दिया जाना है। लेकिन, अब तक नप द्वारा शहर के किसी भी वार्ड में मशीन वितरण नहीं किया जा सका है। नप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकारी के आने के बाद मशीन की ट्रायल होगी। इसके बाद सभी वार्ड में मशीन का वितरण किया जाएगा। मशीन का वितरण नहीं होने से शहर में अब तक दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। डेंगू, जेई व मलेरिया रोग फैलने का सता रहा भय

- शहरवासियों को बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू,जेई, मलेरिया जैसे जानलेवा बीमारी फैलने के डर लोग भयभीत हैं। लोग अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के पास शिकायत दर्ज करा रहे हैं। कहते हैं लोग

- वार्ड के मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नाला जाम रहने से हमेशा दुर्गंध निकलते रहता है। साफ-सफाई के नाम पर कर्मियों द्वारा केवल खानापूíत की जा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन अबतक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।

खुशी कुमारी, वार्ड नंबर-19, मिर्जापुर नवादा। फोटो- - मोहल्लों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। नाला हमेशा जाम रहता है। मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। नगर परिषद की ओर से नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।

राहुल कुमार,वार्ड नंबर-11, पुरानी बाजार नवादा। फोटो- - मोहल्लों की साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाला हमेशा जाम रहता है। नप सफाईकर्मियों द्वारा केवल खानापूíत की जाती है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड पार्षदों द्वारा फॉगिग कराने के लिए पहल करनी चाहिए।

राजेश कुमार सिंह, वार्ड नंबर-05, न्यू एरिया नवादा। फोटो- - वार्ड के मोहल्लों में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। इसके कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। मोहल्ले के बीच में एक गड्ढा है। जिसमें नाली का गंदा पानी जमा रहता है। और मच्छरों का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है। बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। नप कार्यालय की ओर से दवा का छिड़काव कराया जाना चाहिए।

नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-14, प्रसाद बिगहा नवादा। फोटो- कहते हैं अधिकारी

- नगर परिषद क्षेत्र के हरेक मोहल्लों में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। शहर की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। फॉगिग मशीन खराब रहने के कारण अब तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। ऐसे 23 लाख 80 हजार की लागत कुल 68 हैंडी फॉगिग मशीन की खरीदारी की गई है। जो कंपनी द्वारा नप कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी के अधिकारी नवादा पहुंचकर नई मशीन का ट्रायल करेंगे। इसके बाद हरेक वार्ड में एक-एक मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। शहरवासियों की परेशानी को बहुत जल्द दूर किया जाएगा।

देवेंद्र कुमार सुमन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवादा।

chat bot
आपका साथी