नवादा में प्रवासियों ने प्रधानाध्यापक का फोड़ा सिर, प्राथमिकी दर्ज

गांव लौटे प्रवासियों ने मो. सफीकउद्दीन को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बुधवार को सिरदला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 09:25 PM (IST)
नवादा में प्रवासियों ने प्रधानाध्यापक का फोड़ा सिर, प्राथमिकी दर्ज
नवादा में प्रवासियों ने प्रधानाध्यापक का फोड़ा सिर, प्राथमिकी दर्ज

गांव लौटे प्रवासियों ने मो. सफीकउद्दीन को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बुधवार को सिरदला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सफीकउद्दीन नवादा जिला में सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुआरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। उस विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने की तैयारी चल रही। वहां क्वारंटाइन किए जाने की आशंका में युवक हमलावर हो गए। मंगलवार की देर शाम सिरदला के बीडीओ दुआरी पहुंचे थे। विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए उन्होंने साफ-सफाई का निर्देश दिया था। उसकी जानकारी मिलते ही गांव के मो. अहसान और मो. सुल्तान प्रभारी प्रधानाध्यापक के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। दोनों हाल ही में दिल्ली से घर लौटे हैं। उन दोनों ने सफीकउद्दीन की दिव्यांगता का मजाक उड़ाया। सुल्तान के हाथ में तमंचा था और अहसान तलवार लिए हुए। घर की छत पर चढ़ कर दोनों ने सफीकउद्दीन के बुजुर्ग पिता मो. सिराजुद्दीन के साथ मारपीट भी की। पिस्तौल की बट से मारकर सफीकउद्दीन को घायल कर दिया। दोनों ने यह धमकी दी कि क्वारंटाइन किया गया तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। न्यायोचित कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी