भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कमेटी का हुआ विस्तार

जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की कमेटी का विस्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jul 2018 04:48 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कमेटी का हुआ विस्तार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कमेटी का हुआ विस्तार

नवादा। जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की कमेटी का विस्तार किया गया है। राज्य समिति से स्वीकृति मिलते ही जिलाध्यक्ष मो, मेराज खान ने सूची जारी की है। कमेटी में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री व 2 को महामंत्री बनाए गए हैं। कमेटी ने विधिवत अपना कार्य आरंभ कर दिया है।

जारी सूची के अनुसार मो. शमशेर आलम, मो. मनौव्वर, मो. सगीर अहमद, मो. जिशान खान, मो. कलीम व मो. इरशाद को उपाध्यक्ष, मो. वसीम खान व मो. अरमान को महामंत्री, मो. फैयाज, मो. रहमत हुसैन, मो. शमशाद खान, मो. अमीन खान, मो. तौसीफ खान व मो. आफताब खान को मंत्री, मो. मुमताज अंसारी को कोषाध्यक्ष के साथ मो. नसरू शाह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मो. मेराज के अनुसार सभी को जिम्मेदारियां सौंपे जाने के साथ अपना अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यसमिति में कुल 31 लोगों को स्थान दिया गया है।

chat bot
आपका साथी