कुशवाहा सेवा समिति गरीब मेधावी बच्चों को देगा प्रोत्साहन

जिला कुशवाहा सेवा समिति की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार में एक निजी आवास पर आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:17 AM (IST)
कुशवाहा सेवा समिति गरीब मेधावी बच्चों को देगा प्रोत्साहन
कुशवाहा सेवा समिति गरीब मेधावी बच्चों को देगा प्रोत्साहन

जिला कुशवाहा सेवा समिति की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार में एक निजी आवास पर आयोजित हुई। सेवानिवृत शिक्षक राम किशुन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी गठन भी किया गया। बैठक की शुरुआत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर की गई। संचालन समिति के सदस्य नागेंद्र प्रसाद शिक्षक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज का सम्पूर्ण विकास शिक्षा से ही हो सकता है। बदलते परिवेश में शिक्षा का स्वरूप भी काफी बदल गया है। समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए गरीब प्रतिभावान बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। समिति वैसे बच्चों को चिन्हित कर उसे शिक्षा के उस मुकाम तक पहुंचाएगा, जहां उसका स्वर्णिम भविष्य उसका इंतजार कर रहा होगा। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ सामाजिक कुरीतियां यथा बाल विवाह, नशाबंदी, दहेज प्रथा एवं रूढ़ीवादी परम्पराओं का बहिष्कार कर समतामूलक समाज की स्थापना पर भी बल दिया। वक्ताओं ने समिति के मूल उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि समाज में गरीब परिवार से आने वाले प्रतिभावान बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें शिक्षा का अवसर प्रदान करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेगा। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के निदेशकों ने समाज के बच्चों को अपने संस्थान में शिक्षा प्रदान कराने में सहयोग एवं निर्धन छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही। कई वक्ताओं ने विधि से संबंधित मुफ्त सलाह देने की भी बात कही। मौके पर समिति सचिव रामचंद्र कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, कमलेश कुमार एस एन मौर्य, खेल शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, उमेश प्रसाद, प्रेम सिन्हा, जॉनसन कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार अधिवक्ता, शीतल प्रसाद, अनिल कुशवाहा, मदन प्रसाद, अरविद कुमार, शिवशंकर प्रसाद, अमीरक महतो सहित कई सम्मानित लोग मौजूद थे।

-----------------------

इनसेट

बाल्मीकि बने प्रखंड अध्यक्ष

- बैठक में पकरीबरावां कुशवाहा सेवा समिति का गठन हुआ। सर्वसम्मति से सभी पदों पर मनोनयन किया गया। अध्यक्ष बाल्मीकि कुशवाहा मनोनित हुए। वहीं राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार को सचिव व चंद्रशेखर प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी राजेश प्रसाद को बनाया गया है। सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी मनोनीत सदस्यों ने समाज के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

-------------------

इनसेट

कुशवाहा सेवा समिति की बैठक आयोजित

संसू, अकबरपुर : नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति प्रखंड इकाई अकबरपुर की बैठक रविवार को संगत परिसर में आयोजित हुई। प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला संरक्षक अर्जुन प्रसाद कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, अंध विश्वास व समाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं राजनीतिक चेतना पैदा करने आदि बिदुओं पर मंथन किया गया। सुर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, अशोक कुमार निराला, निरंजन कुमार मेहता, राजकुमार प्रसाद, विष्णु देव कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार, रोहणी देवी आदि लोग बैठक में उपस्थित थे। सर्वसम्मति से अगली बैठक 30 अक्टूबर को प्रखंड के राजापुर इंदौल गांव में रखी गई। मंच का संचालन निरंजन कुमार मेहता ने किया।

chat bot
आपका साथी