दर्जनों अनुसूचित परिवार ने कांग्रेस का थामा हाथ

नवादा। दर्जनों की संख्या में अनुसूचित परिवार के लोगों ने रविवार को कांग्रेस की सदस्या ग्रहण किया तथा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)
दर्जनों अनुसूचित परिवार ने कांग्रेस का थामा हाथ
दर्जनों अनुसूचित परिवार ने कांग्रेस का थामा हाथ

नवादा। दर्जनों की संख्या में अनुसूचित परिवार के लोगों ने रविवार को कांग्रेस की सदस्या ग्रहण किया तथा पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के प्रति आस्था जताई। सभी को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह हिसुआ प्रखंड अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रयाग नारायण मांझी ने सदस्यता दिलवाई। नगर पंचायत के पांचू मुसहरी व खनखनापुर अनुसूचित टोला के लोगों ने राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। श्री मांझी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सैकड़ों अनुसूचित युवक कांग्रेस का दामन थामेंगे। जिससे नप क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। नए सदस्यों को उनके मोहल्ले के बूथों की जिम्मेवारी भी दी गई है। मौके पर नौशाद, फकरूद्दीन, आजाद चौधरी, राजकुमार, मुंशी चौधरी सहित दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी