उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार को अकबरपुर पचरुखी गांव आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार को अकबरपुर पचरुखी गांव आएंगे। वे पेयजलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। जल मीनार के उद्घाटन को लेकर बनाए गए कार्यक्रम स्थल व सभास्थल का निरीक्षण करने रविवार को को डीएम कौशल कुमार, रजौली अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता चंदेश्वर राम, सहायक अभियंता राहुल कुमार, कनीय अभियंता आदि पहुंचे।

डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सोमवार को होने वाले प्रोग्राम के बारे में कई आवश्यक निर्देश दिए। जल मीनार उद्घाटन के बाद पर्यावरण की रक्षा के लिए कुछ पौधे भी लगाए जाएंगे । सभास्थल पर सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की भी तैनात की गई है। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट चार्ट माखर पंचायत की हुडराही मोड़ से तय की गई है। क्योंकि धनतेरस को देखते हुए अकबरपुर बाजार थोड़ा जाम रहने की संभावना है। लोगों को भी त्यौहार के दौरान कोई परेशानी न हो इसलिए इस रास्ता को चुना गया है। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज ¨सह के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. नौशाद आलम सिद्दीकी ,थानाध्यक्ष संजीव मौआर, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंकर प्रसाद कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे। इस बीच पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता चंद्रेश्वर राम ने बताया कि जल मीनार का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन पंचायत के अंदर पाइप बिछाने का काम थोड़ा बाकी रह गया। जिसे अगले मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी