ब्रेथ एनलाइजर का पुलिस नहीं करती उपयोग

राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद नशापान करने वालों की तत्काल पहचान करने के लिए पुलिस को ब्रेथ एनलाइजर मशीन उपलब्ध कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jun 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jun 2017 03:02 AM (IST)
ब्रेथ एनलाइजर का पुलिस नहीं करती उपयोग
ब्रेथ एनलाइजर का पुलिस नहीं करती उपयोग

नवादा। राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद नशापान करने वालों की तत्काल पहचान करने के लिए पुलिस को ब्रेथ एनलाइजर मशीन उपलब्ध कराया गया है। परंतु एक साल के अंदर रजौली पुलिस इसका सही उपयोग नहीं कर पाई है। आज भी रजौली थाना क्षेत्र में शराबियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को अस्पताल में जांच करना पड़ता है। जबकि रजौली थाने में ब्रेथ एनलाइजर मशीन उपलब्ध है उसके बाद भी पुलिस उसका उपयोग नहीं कर पा रही है। कई बार ऐसा हुआ है कि शराबी और डॉक्टर की मिलीभगत से नो अल्कोहल का रिर्पोट पुलिस को दे दिया जाता है। पुलिस भी हैरान होती है क्यों ऐसा हुआ। इसके बाद भी पुलिस अपने साधन का इस्तेमाल नहीं करती है। इसी वजह से रजौली में प्रतिदिन की शाम हरेक चौक-चौराहे पर दर्जनों शराबी मिल जाते हैं। रजौली पुलिस व्यापक रुप से जांच करे तो कोई ऐसा दिन नहीं रहेगा कि शराबी नहीं पकड़े जाएगें। आखिर वजह क्या है कि पुलिस ब्रेथ एनलाइजर उपयोग नहीं करना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि ब्रेथ एनलाइजर से चेक करने के दौरान अगर कोई वाहन चालक नशे में पकड़ा जाता है तो उसको ड्राइ¨वग लाईसेंस रद कर दिया जाए। पुलिस सुत्र बताते हैं कि एक साल के अंदर नशे में पकड़े जाने के बावजूद एक भी वाहन चालक का लाइसेंस रद करने के लिए परिवहन विभाग को नहीं लिखा गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि ब्रेथ एनलाइजर मशीन का प्रयोग अवश्य करें। इसका उपयोग नहीं करने वाले थानाध्यक्ष पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि हाट, चौक, बाजार, एनएच, चेक पोस्ट आदि जगहों पर जांच के दौरान ब्रेथ एनलाइजर का उपयोग जरूर करें।

chat bot
आपका साथी