जयंती पर याद किए गए भाजपा के भीष्म पितामह

--------- संस नवादा जनसंघ के संस्थापक सदस्य और बिहार-झारखंड में संगठन को हम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 07:17 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए भाजपा के भीष्म पितामह
जयंती पर याद किए गए भाजपा के भीष्म पितामह

फोटो-2

---------

संस, नवादा : जनसंघ के संस्थापक सदस्य और बिहार-झारखंड में संगठन को हमेशा मजबूती प्रदान करने वाले भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाश पति मिश्र की जन्म जयंती सोमवार को पार्टी कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने की। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर नालंदा जिला प्रभारी नवीन केशरी, हिसुआ विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रवीण यादव, जिला महामंत्री रामानुज, भोला सिंह, पप्पू साव, जितेंद्र पासवान, सतेंद्र, भोला, रविन्द्र कुमार, सुरेश साव, रविशंकर, कुंदन वर्मा, राज बिहारी, प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी