महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

संसू, नरहट (नवादा) : थाना क्षेत्र के गंगा रामपुर गाव में रविवार को आदित्य सिंह की पत्‍‌नी की संदेह

By Edited By: Publish:Sun, 03 May 2015 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2015 08:11 PM (IST)
महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

संसू, नरहट (नवादा) :

थाना क्षेत्र के गंगा रामपुर गाव में रविवार को आदित्य सिंह की पत्‍‌नी की संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारियां चल रही थी कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद थाना प्रभारी रवि पासवान रामपुर गाव पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका बेबी देवी आदित्य सिंह की पत्‍‌नी है। शादी दस वर्ष पहले हुई थी। मौत की जानकारी मिलते ही भाई राजीव कुमार ने थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे की मांग किया करते थे। इतना ही नहीं कई दिनों तक उसे खाना तक नहीं देते थे। मृतका के भाई ने कहा कि उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मृतक वेवी देवी का मायके ग्राम हेमजा, थाना वारिसलिगंज, जिला नवादा है। इस मामले में पति, सास ,देवर सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी