लम्बी प्रतीक्षा के बाद पुलिस ने दर्ज करायी प्राथमिकी

संवाद सहयोगी, नवादा : अकबरपुर पुलिस ने काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अपने बयान पर कस्बा पचरूखी

By Edited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 08:45 PM (IST)
लम्बी प्रतीक्षा के बाद पुलिस ने दर्ज करायी प्राथमिकी

संवाद सहयोगी, नवादा :

अकबरपुर पुलिस ने काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अपने बयान पर कस्बा पचरूखी घटना की प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बता दें कि सोमवार की देर शाम कस्बा पचरूखी में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के क्रम में डीजे बजाने को ले दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। तब ड्यूटी में रहे अनि धीरज कुमार ने किसी तरह मामले को सुलझा प्रतिमा विसर्जन कराया था। बाद में पिरौटा पोखर से प्रतिमा विसर्जन कर वापसी के क्रम में शरारती युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों की घरों पर रोड़ेबाजी के साथ ही मारपीट की थी। जिसके बाद तनाव गहरा गया था। मो. मोख्तार की पत्‍‌नी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। जिसे इलाज के लिये पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया था। रजौली एसडीएम अजय कुमार तिवारी, एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार साहु, पुलिस निरीक्षक रघुनाथ सिंह के हस्तक्षेप व समझाने-बुझाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया था। लेकिन थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज कर अपनी बदनामी नहीं कराना चाहते थे। बाद में उच्चाधिकारियों के दबाव पर अनि धीरज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी