नालंदा के नगरनौसा में पूर्व के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

बिहारशरीफ। नगरनौसा के मोनीयमपुर में पूर्व के विवाद में 25 वर्षीय किसान दीपक कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतक के पिता कारू यादव के बयान पर मोनीयमपुर के सात तथा खुशरू पुर थाना क्षेत्र के नूरदीनपुर के तीन बदमाशों को नामजद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:23 PM (IST)
नालंदा के नगरनौसा में पूर्व के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, 10 लोगों के विरुद्ध  केस दर्ज
नालंदा के नगरनौसा में पूर्व के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

बिहारशरीफ। नगरनौसा के मोनीयमपुर में पूर्व के विवाद में 25 वर्षीय किसान दीपक कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतक के पिता कारू यादव के बयान पर मोनीयमपुर के सात तथा खुशरू पुर थाना क्षेत्र के नूरदीनपुर के तीन बदमाशों को नामजद किया गया है। कारू यादव ने पुलिस अधिकारी को बताया कि उनके पुत्र दीपक कुमार अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर शनिवार की शाम करीब पांच बजे नगरनौसा से घर लौट रहे थे। बलवा पर पहुंचने पर पूर्व से जमा बदमाशों में से मोनीयमपुर निवासी मधु यादव ने दीपक के गले में गमछा डाल रोक लिया और उसके भाई धर्मवीर यादव ने पेट में गोली मार दी। जख्मी दीपक को टेम्पो से नगरनौसा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना भेजा गया। स्वजन उन्हें फोर्ड हास्पिटल में भर्ती कराए, जहां रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। दीपक के दो साल का एक पुत्र है।

---------------------

50 राउंड से अधिक हुई फायरिग

कारू यादव ने पुलिस अधिकारी को बताया कि दीपक को गोली मारने के बाद बदमाशों ने भय पैदा करने के लिए 50 चक्र गोलियां भी चलाई। इधर, ग्रामीणों का दावा है कि सौ चक्र से अधिक गोलियां दागी गई। घटना की तात्कालिक कारण युवकों का शराब पीना बतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ युवक एक ही जगह बैठ कर शराब पी रहे थे। उसी में बड़बोले पन के कारण विवाद हो गया। लोग दो गुट में बंट गए और फायरिग शुरू हो गई। नगरनौसा के थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी