राजगीर स्‍टेशन पर ट्रेन में लगी आग

राजगीर स्‍टेशन पर आज राजगीर-बख्तियारपुर पैसेंजर ट्रेन में आग गल गर्इ। स्‍टेशन कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया। घटना में जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 09:05 PM (IST)
राजगीर स्‍टेशन पर ट्रेन में लगी आग

नालंदा। राजगीर स्टेशन पर राजगीर-बख्तियारपुर डीएमयू पैसेंजर ट्रने बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। राजगीर रेलवे स्टेशन से 73253 डीएमयू पैंसेजर आज सुबह 10.55 बजे जैसे ही खुली कि यात्रियों ने आग-आग कहते हुए शोर-मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पैसेंजर को उतारकर अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया। अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

स्टेशन प्रबंधक एनके मिश्रा व रेलवे के कर्मियों ने ट्रेन को तत्काल रोककर बोगी का बिजली कनेक्शन काट दिया था। हालांकि, इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर तीन पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जाता है कि स्टेशन पर खड़ी बोगी के प्रवेश द्वार से सटे कम्पार्टमेंट में शार्ट-सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। बिजली के तार पर अत्यधिक लोड होने से ऐसा हुआ। इसके बाद तार को मरम्मत कर ठीक किया गया।

डीएमयू सवारी गाड़ी घटना के डेढ़ घंटे बाद यानी 10.55 की जगह 12 बजे राजगीर से बख्तियारपुर के लिए रवाना की गई।

chat bot
आपका साथी