हरनौत में हुआ रावण का पुतला दहन

नालंदा। हरनौत हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार की शाम असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय

By Edited By: Publish:Thu, 13 Oct 2016 02:51 AM (IST) Updated:Thu, 13 Oct 2016 02:51 AM (IST)
हरनौत में हुआ रावण का पुतला दहन

नालंदा। हरनौत हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार की शाम असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयादशमी के शुभ अवसर पर देर शाम रावण का वध मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के हाथों किया गया। इसके पूर्व बाजार में आकर्षक झांकी भी निकाली गई। झांकी में राम, लक्ष्मण, सीता, भक्त हनुमान एवं राक्षसी सेना भी मौजूद थे। पूरे बाजार में झांकी भ्रमण करते हुए झांकी हाई स्कूल के मैदान पहुंची। जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में वानरों की सेना ने पहले सोने की लंका को जलाया उसके बाद भगवान श्री राम के हाथों रावण का वध किया गया। कार्यक्रम के दौरान के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आरपीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. उपेन्द्र कुमार सिन्हा, रावण वध आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक ¨सह, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध कुमार, चंद्र उदय कुमार मुन्ना के अलावा हरनौत प्रखण्ड व आसपास से आए हजारों दर्शक सोने की लंका और रावण को जलते देखा। उसके बाद रावण के पुतला दहन के दरम्यान लोग जय श्री राम, जय श्री राम के जयकारा लगा रहे थे। इस दौरान कई वक्ताओं ने लंका के राजा रावण द्वारा कैसे अत्याचार और भगवान श्री राम के द्वारा कितना सदभाव बरता जाता था। इसके बारे में विस्तार से बताया। साथ हीं राम दूत हनुमान एवं सीता माता के बारे में भी विस्तार से उपस्थित राम भक्तों को बताया गया। काफी संख्या में महिला-पुरुष व सुरक्षा बल तैनात थे।

chat bot
आपका साथी