कृषि व व्यंजन के स्टाल बढ़ाएंगे महोत्सव का शोभा

नालंदा। राजगीर महोत्सव के अवसर पर लगाए गए ग्राम श्री मेला में कृषि मेला, व्यंजन मेला में सैकड़ो

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 03:03 AM (IST)
कृषि व व्यंजन के स्टाल बढ़ाएंगे महोत्सव का शोभा

नालंदा। राजगीर महोत्सव के अवसर पर लगाए गए ग्राम श्री मेला में कृषि मेला, व्यंजन मेला में सैकड़ों की संख्या में स्टाल लगाए गए हैं। ग्राम श्री मेला में 156 स्टाल, व्यंजन मेला में 40 स्टाल, कृषि मेला में 100 स्टाल का निर्माण किया जा रहा है। उपविकास आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर लगाए गए सारे स्टाल की बु¨कग हो गयी है। इस बार बिहार सहित देश के अनेक राज्यों, पंजाब, कश्मीर, तेलांगना, केरला, उतराखंड, उतर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों से दुकानदार और सिल्पकार स्टाल बुक कराए हैं। कुछ दुकानदार का आगमन अब तक हो चुका है। इनकी सारी व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रदर्शनी में भी राज्य के विभिन्न जिलों के किसान अपने उत्पादन का प्रदर्शनी लगायेंगे। वहीं किसानों को अत्याधुनिक कृषि पद्धति की भी जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी