बिहार: मगध एक्‍सप्रेस में हथियार के बल पर लाखों की लूट

बिहार के इस्लामपुर-हिलसा रेलखंड पर वैक्यूम कर अपराधियों ने मगध एक्‍सप्रेस को रोक दिया। फिर, जमकर लूटपाट की। घटना शुक्रवार को हुई।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 09 Feb 2018 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 10 Feb 2018 10:43 AM (IST)
बिहार: मगध एक्‍सप्रेस में हथियार के बल पर लाखों की लूट
बिहार: मगध एक्‍सप्रेस में हथियार के बल पर लाखों की लूट
style="text-align: justify;">नालंदा [जेएनएन]। बिहार के इस्लामपुर-हिलसा रेलखंड के कामता हॉल्ट के पास शुक्रवार की देर शाम मगध एक्सप्रेस में डकैती की वारदात हुई। सशस्त्र अपराधी यात्रियों से नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस डकैती की पुष्टि कर रही है, लेकिन जांच की बात कहकर कुछ बताने से परहेज कर रही है। यात्रियों के अनुसार लाखों रुपये की नकदी और सामान लूटे गए हैं।

इस्लामपुर से शुक्रवार की देर शाम दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस जैसे ही हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट पहुंची कि डकैतों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। इसके बाद दर्जनभर सशस्त्र अपराधी स्लीपर की बोगी संख्या 7 में घुस गए।  उन्‍होंने पिस्टल लहराकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।

अचानक यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। ट्रेन पर सवार एकंगरसराय बाजार निवासी संजय कुमार ने बताया कि हथियारों से लैस डकैत ट्रेन में चढ़ गए और उनका मोबाइल व हजारों रुपये लूट लिए। अन्य यात्रियों से भी जमकर लूटपाट की।

chat bot
आपका साथी