भूमि विवाद में अंधाधुन फाय¨रग

नालंदा। भूमि विवाद को लेकर शनिवार को बिहारशरीफ के व्यस्तम इलाके में अंधाधुन फाय¨रग व र

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 02:51 AM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 02:51 AM (IST)
भूमि विवाद में अंधाधुन फाय¨रग

नालंदा। भूमि विवाद को लेकर शनिवार को बिहारशरीफ के व्यस्तम इलाके में अंधाधुन फाय¨रग व रोड़ेबाजी हुई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना से जहां आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं करीब एक घंटे तक लोगों में अफरातफरी मची रही। यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर स्थित सिटी सेंटर के पास हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्थानीय राजेन्द्र महतो एवं कारू महतो के बीच 18 डिसमिल भूमि को लेकर महीनों से विवाद चल आ रहा था। यह विवाद उस समय तूल पकड़ लिया जब कारू महतो अपने गुर्गों के साथ हथियारों से लैस होकर विवादित भूमि पर जबरन बाउन्ड्री बनवाने लगा। उक्त भूमि पर जबरन बाउन्ड्री कराते देख स्थल पर पहुंचे और जबरन बाउन्ड्री करने का विरोध किया। इस विरोध के बाद दोनों गुट आमने- सामने हो गये और गाली गलौज करते हुए रोड़ेबाजी शुरू हो गई। रोड़ेबाजी के दौरान आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। रोड़ेबाजी के दौरान एक गुट द्वारा अंधाधुंध फाय¨रग करने लगे। गोलियों की गड़गड़ाहट से जहां आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे वहीं लोग गोली की आवाज सुन अपने घरों में दुबकने को विवश रहे। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया। जबकि पुलिस को आते देख गोलीबारी करने वाला भागने में सफल रहा। एक पक्ष का कहना है कि पूर्व में सदर सीओ द्वारा दोनों गुटों को नोटिस जारी कर न्यायलय में जाने का आदेश दिया था। शनिवार को राजगीर में राष्ट्रपति आगमन पर सभी पुलिस वाले बिहारशरीफ में नहीं हैं। इसी का फायदा उठाते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से माउन्ड्री की जा रही थी। इधर लहेरी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। कारू महतो समेत 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठीकानों पर छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी