माहुरी समाज धूमधाम से मना रहा मां मथुरासिनी का पूजनोत्सव

बिहारशरीफ। शक्ति की प्रतीक मां मथुरासिनी को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। गुरुवार को हिलसा शहर के गंजपर मोहल्ला में पूजनोत्सव शुरू कर दिया गया। पूजा-अर्चना तीन दिनों तक जारी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:31 AM (IST)
माहुरी समाज धूमधाम से मना रहा मां मथुरासिनी का पूजनोत्सव
माहुरी समाज धूमधाम से मना रहा मां मथुरासिनी का पूजनोत्सव

बिहारशरीफ। शक्ति की प्रतीक मां मथुरासिनी को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। गुरुवार को हिलसा शहर के गंजपर मोहल्ला में पूजनोत्सव शुरू कर दिया गया। पूजा-अर्चना तीन दिनों तक जारी रहेगी। यह परम्परा तीन वर्षों से जारी है। गंजपर मोहल्ले में भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। व्यवस्था की कमान माहुरी वैश्य मंडल के सदस्यों ने संभाल रखी है। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूजनोत्सव की शुरुआत की गई। भक्ति गीतों पर लोग जमकर झूमे। बताया जाता है कि मथुरासिनी पूजा माहुरी समाज की अहम परम्परा है जिसमें माहुरी समाज के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शरीक होते हैं। पूजनोत्सव के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद व चरणामृत बांटे गए। शुक्रवार को भंडारा किया जाना है जिसमें हजारों लोग शरीक होंगे। समाज के लोग भंडारा के लिए पैसे के साथ-साथ अनाज भी देते हैं। माहुरी मंडल के संरक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि मां मथुरासिनी की पूजा शीतलाष्टमी पर की जाती है। शनिवार को कलश विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हिलसा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सूर्य मंदिर तालाब तक जाएगी। इस अवसर पर प्रभात माथुर, राहुल माथुर, शिव शंकर प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, विजय कुमार, धीरेंद्र प्रसाद, सुनील सेठ, संजीव कुमार, राहुल माथुर, प्रभात माथुर, सुमित माथुर, कुंदन माथुर, अंकित आनंद, आलोक कुमार, राकेश कुमार, आदित्य प्रकाश, शुभम कुमार और महुरी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी