एसएस बालिका के प्राचार्य का वेतन बंद, स्पष्टीकरण

नालंदा। सरकारी किताबों को कबाड़खाने में बेचने के मामले में एसएस बालिका विद्यालय की प्राचार्य बुरी तरह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 03:03 AM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 03:03 AM (IST)
एसएस बालिका के प्राचार्य का वेतन बंद, स्पष्टीकरण
एसएस बालिका के प्राचार्य का वेतन बंद, स्पष्टीकरण

नालंदा। सरकारी किताबों को कबाड़खाने में बेचने के मामले में एसएस बालिका विद्यालय की प्राचार्य बुरी तरह से फंस गई हैं। जैसे ही यह बात डीएम डॉ. त्यगराजन एस एम के संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जांच डीईओ से कराई। डीईओ ने जांच के क्रम में उन पर लगाए गए आरोप को सही ठहराया। डीईओ के रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने प्राचार्या के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाठ्य पुस्तकों या अन्य किसी मामले में यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी