Move to Jagran APP

West Champran News : जौकटिया में लगी भयंकर आग, एक दर्जन घर जले; तीन महिलाएं झुलसी और लाखों की संपत्ति खाक

मंगलवार की देर रातअचानक आग लगने से एक दर्जन से घर जलकर राख हो गए हैं। आग बुझाने के क्रम में तीन महिलाएं झुलस गई हैं। जख्मी सीमा देवीबसन्ती देवी तथा सावित्री देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया है। करीब आधा दर्जन बकरी भी झुलस गई हैं। यह घटना पश्चिम चंपारण जिले की है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

By Munna Khan Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 02 May 2024 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 03:23 PM (IST)
जौकटिया में लगी आग में एक दर्जन घर जले

संवाद सूत्र, मझौलिया। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया मलाही टोला वार्ड संख्या 12 में मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से एक दर्जन से घर जलकर राख हो गए हैं। आग बुझाने के क्रम में तीन महिलाएं झुलस गई हैं। जख्मी सीमा देवी,बसन्ती देवी तथा सावित्री देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया है।

loksabha election banner

वहीं, इस आगलगी में आशिया देवी,सीमा देवी, हिरामती देवी, संजीता देवी, बबीता देवी, बसन्ती देवी, लालसा देवी, शिवानी देवी, सावित्री देवी, बिक्रम सहनी सहित एक दर्जन लोगों का घर जला है। जिसमें कपड़ा गहना, अनाज, फर्नीचर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

दर्जनों से अधिक घर को आग ने आगोश में ले लिया

करीब आधा दर्जन बकरी भी झुलस गई है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम एवं ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तबतक आग ने दर्जनों से अधिक घर को अपने आगोश में ले लिया।

अग्निपीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल है। मुखिया प्रतिनिधि बिपिन साह ने अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी।अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी राहुल कुमार को घटना स्थल भेजा गया है।क्षति का आकलन कर अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जायेगी।

भीषण गर्मी को ले उठने लगी है विद्यालयों को बंद करने की मांग

इन दिनों पूरा बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है। एक तरफ सरकार लोगों को लू के चलते अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दे रही है, पशु-पक्षियों के लिए भी अपने आसपास बर्तन में पानी डालने के लिए कह रही है। पर इस प्रचंड धूप में बच्चों का विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र खुला हुआ है।

सुबह 9 बजे के बाद ही लू चलने लगती है, परंतु विद्यालय से बच्चे 1 बजे घर आ रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत स्थानीय पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन राज, अन्नू प्रिया, जाॅनी कुमार आदि ने कहा कि हमलोगों की छुट्टी दोपहर 12 बजे होती है, फिर सबको गाड़ी वाला घर पहुंचाने में एक घंटा लगा देता है।

बहुत बच्चों को धूप से विद्यालय में सिरदर्द हो जाता है। सरपंच अनीता देवी, समाजसेवी मुकेश कुमार आदि ने बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए जिलाधिकारी से अविलंब आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस में सब ठीक नहीं, युवा विंग के प्रदेश सचिव ने छोड़ दी पार्टी; कहा- 3 सालों से...

Pappu Yadav : पप्पू को क्यों नहीं मिला पूर्णिया से टिकट? कांग्रेस का आया चौंकाने वाला जवाब, RJD पर भी दिया रिएक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.