कार्यालय के नाम पर अवैध राशि वसूलने के मामले में चार कर्मचारी पर एफआइआर

नालंदा । स्थानीय नगर परिषद के कर्मचारियों ने पिस्तौल के बल पर अल्पसंख्यक परिवार के एक युवक से हो¨

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jun 2018 05:56 PM (IST)
कार्यालय के नाम पर अवैध राशि वसूलने के मामले में चार कर्मचारी पर एफआइआर
कार्यालय के नाम पर अवैध राशि वसूलने के मामले में चार कर्मचारी पर एफआइआर

नालंदा । स्थानीय नगर परिषद के कर्मचारियों ने पिस्तौल के बल पर अल्पसंख्यक परिवार के एक युवक से हो¨ल्डग टैक्स का रसीद काटने के एवज में कार्यालय खर्च के लिए दस हजार की नाजायज राशि ली गई थी। इतना ही नहीं नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों ने युवक के घर पर जाकर पिस्तौल के बल पर जबरन सादे कागज पर दस्तखत करा लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही दैनिक जागरण ने इस खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का प्रकाशन होते ही सूचक मो. शमशेर हिलसा थाना में चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में बताया जाता है कि वार्ड संख्या 12 दरगाह रोड न्यू मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशेर कुछ दिन पूर्व हो¨ल्डग टैक्स कटवाने के लिए सिरसा नगर परिषद गए हुए थे। हो¨ल्डग टैक्स कटवाने के नाम पर 17,200 रुपये नगर परिषद में पदस्थापित कर्मचारी बड़ा बाबू के निर्देश पर धर्मवीर कुमार ने 7200 का हो¨ल्डग टैक्स का रसीद मोहम्मद शमशेर को दिया। शेष दस हजार के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि कार्यालय खर्च करने के नाम रख लिया गया है। सूचक ने मामले को नगर परिषद के मुख्य पार्षद जयंती देवी के पास उठाया। सूचना के उपरांत मुख्य पार्षद ने पूरे मामले की जांच कराई। जिसमें लगाए गए आरोप को सही पाया गया। हालांकि मुख्य पार्षद के हस्तक्षेप पर मोहम्मद शमशेर से लिए गए नाजायज राशि दस हजार लौटा दिए गए। लेकिन रकम वापस करने के बाद नगर परिषद के बड़ा बाबू के साथ 4 कर्मचारियों ने सूचक के घर पहुंचकर पिस्तौल के बल पर शमशेर से सादे कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। जिसकी जानकारी आवेदन दर्ज कर हिलसा थाने को दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी