अनुमंडल अस्पताल राजगीर के लिपिक निलंबित

शराब पीेने के मामले में पकड़े गए राजगीर अनुमंडल अस्पताल के लिपिक मनोज कुमार को ।

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 03:09 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 03:09 AM (IST)
अनुमंडल अस्पताल राजगीर के लिपिक निलंबित
अनुमंडल अस्पताल राजगीर के लिपिक निलंबित

नालंदा। शराब पीेने के मामले में पकड़े गए राजगीर अनुमंडल अस्पताल के लिपिक मनोज कुमार को सिविल सर्जन डॉ. सुबोध प्रसाद ¨सह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएस ने बताया कि मनोज अपने पांच दोस्तों के साथ बनारस घूमने गया था। वहां अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद किसी वाहन से लौट रहा था। तभी उत्पाद विभाग ने वाहन चे¨कग के दौरान मनोज व उसके पांच साथियों को नशे के हालत में गिरफ्तार कर लिया था। ब्रेथ इनेलाइजर से जांच के बाद शराब पीने का पुष्टि हुई थी। इसके बाद न्यायिक हिरासत के बाद मनोज सहित सभी दोस्तों को जेल भेज दिया गया था। सात दिनों के बाद जेल से रिहाई होने के बाद वह अपने ड्यूटी पर लौटे थे। इसी बीच जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से लिपिक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया। सीएस ने निलंबन अवधि में उसे पीएचसी हरनौत में 24 घंटे के भीतर योगदान करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी