बच्चों के बीच हुए विवाद में मां को पीटकर किया लहूलुहान

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खेल के दौरान दो बच्चों के बीच हुई झ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 11:45 PM (IST)
बच्चों के बीच हुए विवाद में मां को पीटकर किया लहूलुहान
बच्चों के बीच हुए विवाद में मां को पीटकर किया लहूलुहान

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खेल के दौरान दो बच्चों के बीच हुई झगड़े में एक बच्चे की मां को ईद पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि धर्मपुर गांव के मंटू कुमार और विकास कुमार शुक्रवार को खेलने के दौरान आपस में भिड़ गए। इस झगड़े के बाद दोनों बच्चों की मां से गाली-गलौज होने लगा। इसके बाद अनिल यादव की पत्नी जसोदा देवी को ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसका उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आशा देवी, पार्वती देवी, भारती कुमारी समेत कई लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी