भारत में सभी धर्मों को रहने का समान अधिकार : डिप्टी सीएम

नालंदा। आपस में सभी धर्म के लोग मिलकर रहे तभी राज्य व देश का विकास हो पाएगा। आपस में लड़ने से देश कमज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 11:40 PM (IST)
भारत में सभी धर्मों को रहने का समान अधिकार : डिप्टी सीएम
भारत में सभी धर्मों को रहने का समान अधिकार : डिप्टी सीएम

नालंदा। आपस में सभी धर्म के लोग मिलकर रहे तभी राज्य व देश का विकास हो पाएगा। आपस में लड़ने से देश कमजोर होता है जिसका दूसरे मुल्क के लोग फायदा उठाना चाहते हैं। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को आजादी के साथ रहने का अधिकार है। उक्त बातें शुक्रवार को शहर के अम्बेर चौक पर 1.25 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भव्य मां देवी की मंदिर के जीर्णोदार के बाद उद्घाटन के उपरांत सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मंदिर की भव्यता देख काफी प्रसन्न हुए और स्थानीय विधायक व अम्बेरवासियों के प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर सिर्फ पूजा करने के लिए नहीं होता बल्कि गरीबों की सेवा करने के लिए होता है। पटना के महावीर मंदिर का ही उदाहरण लें। यहां पर बने भव्य मंदिर से जो चढ़ावा आती है उससे कैंसर अस्पताल व स्कूल में गरीबों की मदद को काम आता है। इसी पर अम्बेर चौक पर बनी मंदिर में भी जो चढ़ावा आए उसे रख-रखाव के बाद सारा धन गरीबों के उत्थान में लगा दें। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि हर साल सावन माह में लाखों की संख्या में देवघर बाबा के पास पैदल कांवर लेकर दर्शन को जाते हैं। लाख मुसीबत व परेशानी के बावजूद लोग दर्शन को लालायित रहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो कष्ट उठाता है भगवान उसी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के भावनाओं का कद्र करना ही हिन्दु धर्म है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में से एक ही धर्म को माना जाता है लेकिन भारत में सभी धर्म के लोगों का बास है। दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लमान इंडोनेशिया के बाद भारत में ही है। यहां पर हमसबों को भेदभाव छोड़कर एकता का मिसाल कायम करना चाहिए। इससे पहले स्थानीय विद्यालय डॉ सुनील कुमार ने कहा कि 17 वर्ष पहले भी इसी जगह पर मंदिर का निर्माण कराई जा रही थी लेकिन लालू जी के सरकार में तकरीबन दो सौ लोगों पर मुकदमा कर दिया। यहीं नहीं इस मामले में मुझ पर छह मुकदमा किए गए। कुछ दिन के लिए हमें बाहर रहना पड़ा था। लेकिन आज माता की कृपा से यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण हो गया। श्री मोदी ने कहा कि बिहार में 80 फीसद क्रविस्तान घेराबंदी की काम हो चुकी है। अब प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के लिए घेराबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया है। शीघ्र ही मंदिरों को चिन्हित कर चाहरदिवारी कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष रामसागर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद ¨सह, जिलामंत्री राजेश्वर ¨सह, पूर्व प्रत्याशी वीरेन्द्र गोप, सूरज चन्द्रवंशी, अविनाश मुखिया, सुधीर कुमार, प्रवीला देवी, मीडिया प्रभारी मो. अरशद करीम, अरुण ¨सह खट्टू, मनोज कुमार अधिवक्ता, विजय कुमार, धीरेन्द्र रंजन आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी