उपमुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का लिया आनंद

नालंदा। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव राजगीर के इको टूरिज्म पर्यट

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 01:18 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का लिया आनंद
उपमुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का लिया आनंद

नालंदा। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव राजगीर के इको टूरिज्म पर्यटक स्थल घोड़ा कटोरा झील का अवलोकन किया। वे घोड़ा कटोरा झील की मनमोहक वादियां देख प्रसन्न हुए और कहा यह क्षेत्र तो काश्मीर के डल झील के समान है। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसे और विकसित करने की आवश्यकता है। उन्हें जब बताया गया कि यहां भगवान बुद्ध की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जा रही है तो उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे यहां पर्यटकों खास कर बौद्धिष्ठ पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने घोड़ा कटोरा झील में बो¨टग का भी आनंद लिया।

chat bot
आपका साथी