दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक घायल

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सारे थाना के झमटा पर गाव में मंगलवार को पूर्व से चली आ रही विवाद को लेक

By Edited By: Publish:Tue, 05 May 2015 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 05:51 PM (IST)
दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक घायल

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सारे थाना के झमटा पर गाव में मंगलवार को पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच दर्जनों चक्र गोलियां व रोड़ेबाजी हुई। इस वारदात में रामाधीन पासवान नामक एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही गई है।

हालांकि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जाता है। एसडीपीओ शम्स अफरोज ने बतायाकि झमटा गांव में वर्चस्व को लेकर कारू पासवान व दूसरे पक्ष के धनंजय पासवान और उसके भाई जीतन पासवान से पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों ने वारदात को अंजाम दे डाला। उन्होंने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। जबकि रोड़ेबाजी के दौरान धनंजय पासवान, रामनंदन पासवान सहित तीन लोग घायल हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनंदन पासवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ शम्स अफरोज भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। समाचार देने तक दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। लेकिन पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी