सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : अनुमंडल के वेन प्रखंड अंतर्गत महाबिगहा गाव में आज से कबीर ज्ञान मंदि

By Edited By: Publish:Tue, 05 May 2015 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 05:46 PM (IST)
सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : अनुमंडल के वेन प्रखंड अंतर्गत महाबिगहा गाव में आज से कबीर ज्ञान मंदिर गिरीडीह के द्वारा प्रवचन, भजन व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त धार्मिक कार्यक्रम कबीर ज्ञान मंदिर गिरीडीह के संत बाबा नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। उक्त बात की जानकारी आयोजन समिति के सदस्य सुलेख कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम की सारी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में जिला के विभिन्न प्रखंडों के लोगों के अलावे दूसरे जिला के लोग भी शिरकत करेंगे।

chat bot
आपका साथी