गोलीबारी से दहला इलाका

बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के बसमन बिगहा गांव में वर्चस्व को ले रविवार की रात दो गुटों के बीच हुई

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 07:32 PM (IST)
गोलीबारी से दहला इलाका

बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के बसमन बिगहा गांव में वर्चस्व को ले रविवार की रात दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गया। दो गुट के लोग लगातार हवाई फायरिंग कर रहे थे। ग्रामीण फायरिंग की आवाज सुन अपने-अपने घरों में दुबके रहें। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो योगेन्द्र प्रसाद की दूसरे गुट से वर्चस्व को ले कहासुनी हो गई थी। इसी को ले दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही थी। ग्रामीणों की मानों तो दर्जनों चक्र गोलियां दोनों पक्षों की ओर से चलाई गई। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों की ओर से पंचायती कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पुलिस को नहीं है न ही किसी पक्ष ने इसकी थाने में शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी