नवनिर्मित देवी मंदिर का लोकार्पण

संवाद सूत्र, सिलाव (नालंदा) : राजगीर प्रखंड के मंजैठा गाव में नवनिर्मित देवी मंदिर का लोकार्पण ग्राम

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 10:50 AM (IST)
नवनिर्मित देवी मंदिर का लोकार्पण

संवाद सूत्र, सिलाव (नालंदा) : राजगीर प्रखंड के मंजैठा गाव में नवनिर्मित देवी मंदिर का लोकार्पण ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न धर्मो का देश है। यहा के लोग धमरें में विश्वास रखते हैं। मंदिर आस्था और विश्वास का धरोहर है। इसका पुन: निर्माण कराने से ग्रामीणों में आस्थाओं की झलक दिखती है। यह वषरें से चली आ रही पंरपरा को बरकरार रखने की एक पहल है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के आग्रह पर गाव का भ्रमण किया और वषरें से बाढ़ की खतरा झेल रहे ग्रामीणों को बचाव के लिये गाइड बाध बनवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावे गाव में एक स्वास्थ्य केन्द्र और बच्चों के खेलने के लिये मैदान बनवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया और आचार्य रामदेव पाडेय के देख-रेख में एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सभी ग्रामीण एकजुट होकर हर्ष और उल्लास के वातावरण में भजन-कीर्तन के साथ पूजा संपन्न कराया।

chat bot
आपका साथी