मधुबनी में एक युवक ने मां को पीट पीटकर मार डाला, बहन को भी किया घायल Madhubani News

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र की घटना। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 01:18 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 01:18 PM (IST)
मधुबनी में एक युवक ने मां को पीट पीटकर मार डाला, बहन को भी किया घायल Madhubani News
मधुबनी में एक युवक ने मां को पीट पीटकर मार डाला, बहन को भी किया घायल Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में एक व्यक्ति ने मां को पीट पीटकर मार डाला। वहीं बहन को भी घायल कर दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दिलीप कुमार झा ने मां प्रतिमा देवी को पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आई दिव्यांग बहन की भी पिटाई कर दी। वहीं मां को तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। प्रतिमा देवी के पति पूर्व सैनिक जयबोध झा की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी