501 बच्चों को होगा यज्ञोपवीत संस्कार, आएंगे संत नेमाई जी महाराज

9 मई को बीएमपी सिक्स दुर्गा मंदिर प्रांगण में संस्कार महोत्सव। 30 अप्रैल तक चलेगा निबंधन।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:16 PM (IST)
501 बच्चों को होगा यज्ञोपवीत संस्कार, आएंगे संत नेमाई जी महाराज
501 बच्चों को होगा यज्ञोपवीत संस्कार, आएंगे संत नेमाई जी महाराज

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से इस साल 9 मई को 501 बच्चों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। जिसमें अयोध्या से संत नेमाई जी महाराज आशीर्वाद देने आएंगे। यह जानकारी रविवार को बावनबीघा स्थित संस्था कार्यालय में बैठक के बाद अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने दी। बताया कि सोसाइटी की ओर से पिछले पांच साल से संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

 इस बार 501 बरुओं का लक्ष्य है। इसके लिए निबंधन कार्य तेजी से चल रहा है। मुजफ्फरपुर सहित कई जिले के बरुओं का निबंधन किया गया है। 30 अप्रैल तक यह चलेगा। संस्कार महोत्सव के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे ने कहा कि सनातन समाज में यज्ञोपवीत संस्कार का खास महत्व बताते हुए लोगों से बच्चों का संस्कार कराने की अपील की।

 संरक्षक पंडित भुवनेश्वर झा ने बताया कि महोत्सव की सफलता के लिए कई समितियां बनाई गई है। उन्हें अलग-अलग कार्यभार दिया गया है। पूरे उत्तर बिहार में संपर्क अभियान चल रहा है। उक्त अवसर पर संस्कार स्मारिका का विमोचन भी होगा। प्रो.एसके पाठक के संपादन में इसका प्रकाशन किया जा रहा है। आयोजन में भाग लेने के लिए समाज के राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। 51 आचार्यों के द्वारा बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा।

 बैठक में मुख्य रूप से महंत नवल किशोर मिश्र, हरिशंकर पाठक, तेज नारायण झा, महंत पवन झा, हरिशंकर पाठक, इंद्रकांत ठाकुर, इंद्रकांत झा, अभय चौधरी, स्नेह कुमार उर्फ पिंकू झा, अजयानंद झा, प्रवीण झा उर्फ पप्पू झा, मनोज ठाकुर, मनोज झा, संकेत मिश्र, शिवेंद्र झा, सुबोध कुमार झा, नीरज, नीलमणि, गुलाब झा, सन्नी पाठक, सुमन ठाकुर, सतीश झा, निर्मल मिश्र, मुकुंद झा श्याम झा आदि थे।

chat bot
आपका साथी