मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने पर महिलाओं ने किया बवाल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

पांच दिनों से लापता महेश्वर सहनी को खोजने की जिद पर अड़ीं महिलाएं। अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन हुईं शांत।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 10:08 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने पर महिलाओं ने किया बवाल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने पर महिलाओं ने किया बवाल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। तालीमपुर और पुरेनिया की महिलाओं ने रविवार को मीनापुर थाने पर पहुंचकर बवाल किया। पांच दिनों से लापता महेश्वर सहनी की जिंदा या मुर्दा खोजने की जिद करने लगीं। हालांकि अंचल निरीक्षक अशरफ मोमानी व थानाध्यक्ष राज कुमार के समझाने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर वे शांत हो गईं। जिले से श्वान दस्ता को बुलाकर संभावित घटनास्थल पर पुलिस ने पड़ताल की। श्वान जैसे ही पुरिनिया सरेह में गया। वहीं भान सिंह के डेरा में घुसा।

 उसके भूसखौल वाले घर से महेश्वर की लुंगी और डेरा के थोड़ा आगे स्थित पोखर से चादर मिली। साथ ही उसके चूल्हे के पास खून के भी निशान मिले हैं। वहीं पोखर के पास जमीन में कुछ पैरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस उदय सिंह उर्फ भान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि झिंटकहिया निवासी भान सिंह पुरेनिया में डेरा बनाकर रह रहा था। 

25 दिसंबर से लापता हैं महेश्वर 

 25 दिसंबर की शाम महेश्वर (45) घर से निकले थे, जो वापस लौट कर नहीं आए। 26 दिसंबर को उनकी पत्नी गीता देवी ने मीनापुर थाने में आवेदन देकर सूचना दी थी। उस दिन भी महेश्वर के जूता व झोला पुरनिया चौर में दिनेश सिंह के खेत में मिला था। इस पर पति की हत्या की आशंका जताई थी। पुरनिया के दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आवेदन में गीता देवी ने कहा है कि हरीफ मांझी की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि 25 दिसंबर की शाम महेश्वर को सकल सहनी लेकर मेरे घर आया और पति से आगे तक छोड़ आने को कहा। इस पर हरीफ भान सिंह के डेरा तक छोड़कर चले आए। उसके कुछ देर बाद राम आशीष सहनी आए और पूछा कि महेश्वर कहां है? वह चुप रहने को कहकर चला गया। 

शव मिलने की दिनभर रही अफवाह

थाने पर हंगामा के बाद पुलिस, श्वान दस्ता और विधायक मुन्ना यादव शव खोजने निकले। भान सिंह के घर से लुंगी मिलने पर शव मिलने की अफवाह फैली। भान सिंह पर लोग टूट पड़े, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा घेरे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने नाव से बागमती की पुरानी धारा नदी में भी शव की खोज की, लेकिन पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण फिर सभी वापस हो गए। 

 इस बारे में थानाध्‍यक्ष राज कुमार ने कहा कि महेश्वर की खोज की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी