West Champaran: भितहा प्रखंड के किसान यूपी के बाजारों में बेच रहे गेहूं, यहां अब नहीं शुरू हुई खरीदारी

पश्चिम चंपारण के भितहा प्रखंड में अभी तक शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीदारी पैक्सों की लापरवाही से अभी तक शुरू नहीं हुई खरीदारी किसान औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर अगर जल्‍द यहां खरीदारी नहीं शुरू हुई क‍िसानों की परेशानी और बढ़़ जाएगी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:19 PM (IST)
West Champaran: भितहा प्रखंड के किसान यूपी के बाजारों में बेच रहे गेहूं, यहां अब नहीं शुरू हुई खरीदारी
पश्‍च‍िम चंपारण में गेहूं की खरीदारी नहीं शुरू होने क‍िसानों की बढ़ी परेशानी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्चिम चंपारण, जासं। गंडक पार के भितहा प्रखंड में अभी तक गेहूं की खरीदारी किसी भी पैक्स के द्वारा शुरू नहीं की गई है। सरकारी स्तर पर जारी आदेश के बाद भी अब तक खरीदारी नहीं शुरू नहीं कराया जाना। यह विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

प्रखंड के किसी भी पैक्स में अब तक गेहूं की खरीदारी तो अलग इसकी सूचना किसानों तक नहीं दी गई है। इससे आम किसान काफी परेशान हैं। किसान अपने गेहूं को यूपी के बाजार में बेचने को मजबूर हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रखंड में मात्र एक पैक्स को ही चिन्हित किया है। सरकार के आदेश के अनुसार किसानों द्वारा गेहूं बेचने की 48 घंटे के अंदर उनके खाते में राशि भेजने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसका प्रचार प्रसार के अभाव में किसानों को इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिली है। प्रखंड के पैक्स में गेहूं खरीदारी नहीं होने के चलते किसान गेहूं को बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर हैं। किसानों के द्वारा आधी अधूरी दाम पर गेहूं की बिक्री की जा रही है । जबकि सरकार के द्वारा एक निश्चित राशि तय की गई है।

कहते हैं किसान

किसान चंद्रभूषण कुशवाहा, अजय राय, दहारी बैठा , मनोज पांडेय आदि ने बताया कि सरकार के द्वारा सरकारी दर पर गेहूं खरीदारी के लिए आदेश दिया गया है। लेकिन इसकी जानकारी अभी तक अधिकांश किसानों को नहीं है। जिनको जानकारी है। वे भी अपना गेहूं यूपी के बाजार में ही बेच रहे हैं। क्योंकि अभी तक पैक्स में खरीददारी नहीं शुरू हुई है। गेहूं की खरीदारी नहीं होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि मजबूर होकर यूपी के बाजार में औने पौने दाम पर गेहूं की बिक्री हो रही है। जिससे आम किसान को काफी घाटा हो रहा है । पैक्सों से केवल कागज में ही खरीदारी कर कोरम पूरा किया जाता हैं। अभी इस महामारी में किसान अपना गेहूं बेचने को लेकर ङ्क्षचतित हैं।

- गेहूं की खरीदारी की तैयारी चल रही है। प्रखंड के मच्छहा पैक्स को खरीददारी के लिए चिन्हित किया गया है।और निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द गेहूं की खरीदारी शुरू कर दें। -सन्नी देवल बीसीओ, भितहा,

chat bot
आपका साथी