West Champaran: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गोलीमार कर चीतल का शिकार, मचा हड़कंप

West Champaran News वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबद्र्धना वन क्षेत्र में एक चीतल का शिकार गोली मारकर शिकारियों ने कर लिया। टाइगर रिजर्व में हथियारबंद शिकारियों के पहुंचने पर सतर्क हुआ महकमा। रामनगर थाना क्षेत्र के कठसिकरी गांव में लहुलहान अवस्था में मिला चीतल।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 04:25 PM (IST)
West Champaran: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गोलीमार कर चीतल का शिकार, मचा हड़कंप
चीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते वनकर्मी

पश्चिम चंपारण, जासं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबद्र्धना वन क्षेत्र में एक चीतल का शिकार गोली मारकर शिकारियों ने कर लिया। गोली लगने के बाद जख्मी चीतल भागकर वनवर्ती कठसिकरी गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। जबतक वन अधिकारी मौके पर पहुंचते, चीतल की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी महंथ यादव  के घर के पास काफी देर तक उसका शव पड़ा रहा।  मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृत चीतल के शरीर पर तीन गोलियों के निशान हैं। दूसरी ओर, वीटीआर में हथियारबंद शिकारियों के पहुंचने की पुष्टि होने के साथ ही वन महकमा सतर्क हा गया है। वनांचल में गश्त बढ़ा दी गई है। शिकारियों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने चीतल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गोबद्र्धना रेंजर रहीमुद्दीन अहमद ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के कठसिकरी गांव के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने चीतल का शव बरामद किया। जानकारी मिली है कि तीन गोलियां मारी गई हैं। शिकारियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

chat bot
आपका साथी