MuzaffarpurWeatherForecast: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह में छाए रहे हल्के बादल, फिर निकली धूप

MuzaffarpurWeatherForecast डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 21 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 09:41 AM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह में छाए रहे हल्के बादल, फिर निकली धूप
उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। फिर धूप निकलने से दिन आरामदायक हुआ। दिन में तापमान बढ़ने की भी संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 21 फरवरी तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।

शिवहर में सुबह कोहरे का असर दिखा

शिवहर जिले में मौसम में मिजाज में लगातार बदलाव जारी है। गुरुवार की सुबह कोहरे का असर दिखा। सुबह साढ़े आठ बजे मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला। लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। वैसे ठंड का असर अब धीरे - कम हो रहा है। दिन गर्म और रात सर्द रह रही हैं।

बगहा : सुबह से ही धूप। दिन में और तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम सही होने की वजह से सड़कों पर भी लोगों की आवाजही दिख रही है।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service: होली से पहले मिथिलावासियों को सौगात, अब दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी का एक तीर से कई निशाना

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के कुणाल गौरव ने यूपीपीएससी में लहराया परचम, पहले प्रयास में पाई सफलता

chat bot
आपका साथी