अटल जी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर जिला भाजपा द्वारा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 05:05 PM (IST)
अटल जी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
अटल जी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर जिला भाजपा द्वारा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीजेपी सीतामढ़ी जिले के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने की। जबकि संचालन महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने किया। इस दौरान सभी दलों के प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं ने देश के महान सपूत अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने नम आंखों से अपने संबोधन की शुरुआत उनकी कविता हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा से की। कहा कि समूचा देश आज अपने सपूत के लिए शोकाकुल है। भले ही बाजपेयी जी भाजपा में रहे हो लेकिन वह सभी दलों के चहेते रहे। अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया और देश को उन्नति की राह दिखाई। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक शून्य उभर आया है जिसकी भरपाई शायद संभव नहीं। मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष रामएकबाल क्रांति ने कहा की वाजपेयी जी के विशाल व्यक्तित्व का देश और दुनिया कायल है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी जिसे सदैव याद रखा जाएगा। वहीं विश्व ¨हदू परिषद के जिला संरक्षक राकेश तिवारी उर्फ राजेश तिवारी ने कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवि, एवं निर्भीक पत्रकार के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वहीं उन्हें एक अवतारी पुरुष की संज्ञा दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह विनोद कुमार उर्फ हरिजी, भाजपा के नन्द किशोर चौधरी, रमाशंकर ¨सह, कैप्टन गगनदेव पासवान, राधाकान्त गुप्ता, विभासचन्द्र झा, नीतेश भारद्वाज, दिनेश प्रसाद, मुकुंदप्रकाश मिश्र, आदित्य कुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू, अशोक चन्द्रवंशी, धीरज ¨सह चौहान, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, महेश प्रसाद, प्रतिमा देवी, सुनीता रानी, रानी गुप्ता, जितेन्द्र कुमार रजक, धर्मेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी