मुथूट कंपनी के दफ्तर से करोड़ों के सोना लूट में विकास झा को रिमांड पर लेने को पूरी होगी प्रक्रिया

फिलहाल वह दरभंगा जेल में बंद है। वहां पर गत पखवारे करोड़ों का सोना लूटा गया था। इस मामले में दरभंगा पुलिस ने विकास झा को गिरफ्तार किया है। उसे इस मामले में फिलहाल जेल भेजा गया है। मुथूट कंपनी के दफ्तर सेसोना लूट में भी रिमांड किया जाएगा।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 01:28 PM (IST)
मुथूट कंपनी के दफ्तर से करोड़ों के सोना लूट में विकास झा को रिमांड पर लेने को पूरी होगी प्रक्रिया
विकास झा सोना लूट गिरोह का सगरना है। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में करीब दो साल पूर्व हुए मुथूट कंपनी के दफ्तर से करोड़ों के सोना लूट मामले में विकास झा को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए सदर थाने की पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। कहा गया है कि सोमवार को सदर थाने की पुलिस की तरफ से कोर्ट में रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसे इस केस में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि विकास झा सोना लूट गिरोह का सगरना है। 

फिलहाल वह दरभंगा जेल में बंद है। वहां पर गत पखवारे करोड़ों का सोना लूटा गया था। इस मामले में दरभंगा पुलिस ने विकास झा को गिरफ्तार किया है। उसे इस मामले में फिलहाल जेल भेजा गया है। लेकिन अब उसे मुथूट कंपनी के दफ्तर से हुए सोना लूट में भी रिमांड किया जाएगा। क्योंकि विकास के साथ उसके गिरोह के कई शातिर अभी भी बाहर घूम रहे है। पुलिस को आशंका है कि उसके शार्गिदों द्वारा और भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसलिए उससे पूछताछ कर उसके साथियों को पकड़ने की कवायद की जाएगी।

बता दें कि 2018 के फरवरी महीने में जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मुथूट फाइनेंस के कार्यालय से इसी विकास झा गिरोह के बदमाशो द्वारा करीब 10 करोड़ का सोना लूट लिया था। इस घटना के बाद मुख्यालय से लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की नींद हराम हो गयी थी। तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग की। इसके बाद पटना व मुज़फ़्फ़रपुर की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर लूटी गयी सोने को बरामद किया। साथ ही गिरोह के कई बदमाशो को गिरफ्तार किया गया था।

जिसमे विकास झा के भाई समेत चार अपराधियों को जेल भेजा गया था। लेकिन गिरोह के सरगना व मास्टरमाइंड विकास झा की गिरफ्तारी नही हो सकी थी। अब उसकी गिरफ्तारी दरभंगा पुलिस द्वारा की गई है तो उसे रिमांड पर लेकर लंबित केसों की गुत्थी सुलझाई जायगी। 

chat bot
आपका साथी