Mahashivratri : विभिन्न शिवालयों में आज सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम जारी

Mahashivratri भक्त बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में पूर्जा अर्चना कर रहे हैं। स्वास्थ्य और धन की कामना भी कर रहे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 12:31 PM (IST)
Mahashivratri : विभिन्न शिवालयों में आज सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम जारी
Mahashivratri : विभिन्न शिवालयों में आज सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम जारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार की सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम विभिन्न शिवालयों में चल रहा है। भक्त बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिर में पूर्जा अर्चना कर रहे हैं। साथ में स्वास्थ्य और धन की कामना की।

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रशासक पं. विनय पाठक बताते हैं कि मंदिर को सुन्दर से सजाया गया है। सुबह की प्रधान आरती के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिए गए हैं। भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इसी तरह उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी भक्त अपने पास के शिव मंदिरों में भगवान शिव पर जलार्पण कर रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी