Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन पर निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा प्रशासन ने इस वजह से रोक दी

Ayodhya Ram Mandir कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन का हवाला देकर अनुमति देने से इन्कार। राममंदिर निर्माण पर रथ लेकर जाने की विहिप व बजरंग दल ने की थी तैयारी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 05:27 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन पर निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा प्रशासन ने इस वजह से रोक दी
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन पर निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा प्रशासन ने इस वजह से रोक दी

सीतामढ़ी, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir : माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी में निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा पर स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी है। लॉकडाउन और कोरोना का हवाला देते हुए कार्रवाई की गई है। इससे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोक के बाद भी उनके उत्साह में कमी नहीं।

एक अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकालने की थी तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होना है। इसे लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता एक अगस्त को जलाभिषेक यात्रा निकालने वाले थे। सीतामढ़ी के अलावा उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों का जल और प्रमुख मंदिरों की मिट्टी संग्रहित कर भूमि पूजन के अवसर पर भेजने की तैयारी लगभग पूरी थी। लेकिन, आयोजन से एक दिन पहले इस पर रोक लगा दी गई। सीतामढ़ी के अनुमंडलाधिकारी कुमार गौरव ने यह कहते हुए यात्रा की अनुमति नहीं दी कि लॉकडाउन में कोई आयोजन नहीं हो सकता है। कोरोना तेजी से सीतामढ़ी में फैल रहा है। इसलिए जल एवं मिट्टी संग्रह करने की अनुमति देने वाले आवेदन पत्र को अस्वीकृत किया जाता है। साथ ही आदेश दिया जाता है कि किसी भी परिस्थिति में उक्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेंगे। अगर आयोजन हुआ तो महामारी रोग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

भूमि पूजन के दिन पूजा-शंखनाद, रात में मनेगी दीपावली

विश्व हिंदू परिषद के उत्तर बिहार के प्रांत सह मंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि भूमि पूजन के दिन यहां से कोई नहीं जाएगा। मगर, उस दिन निर्धारित समय पर शंखनाद, भजन-कीर्तन होगा। घर-घर पांच दीप जलाकर दीपावली मनेगी। मां जानकी की जन्मभूमि अपने पाहुन का मंदिर बनने की खुशी के उत्सव में डूबी रहेगी। इस बीच जिले के बथनाहा प्रखंड के मझौलिया में रामजानकी मठ परिसर में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें बताया गया कि प्रभु श्रीराम का आकर्षक रथ तैयार था। उसपर भगवा झंडे लहरा रहे थे। साधु-संत और कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालु उत्साहित थे। जलाभिषेक यात्रा में एक हजार लोग शामिल होने वाले थे। लेकिन, आयोजन पर रोक लग जाने से निराशा है। 

chat bot
आपका साथी