Muzaffarpur Corporation News: 18 सितंबर से ठप होगा निगम का चक्का, हड़ताल पर जाने का एलान

सरकार की अनदेखी के खिलाफ बिहार लोकल बॉडिज इंपलाइज फेडरेशन ने 18 सितंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 03:36 PM (IST)
Muzaffarpur Corporation News: 18 सितंबर से ठप होगा निगम का चक्का, हड़ताल पर जाने का एलान
Muzaffarpur Corporation News: 18 सितंबर से ठप होगा निगम का चक्का, हड़ताल पर जाने का एलान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर निगम का चक्का 18 सितंबर से ठप हो जाएगा। सरकार की अनदेखी के खिलाफ बिहार लोकल बॉडिज इंपलाइज फेडरेशन ने 18 सितंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नगर विकास विभाग एवं महासंघ के बीच एक साल पूर्व सात सूत्री मांगों को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन विभाग द्वारा समझौता के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। महासंघ ने निकायकर्मियों को सातवां वेतनमान देने, वर्ष 1990 से पूर्व बहाल बचे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा स्थायी किए जाने, दैनिक मजदूरों की पारिश्रमिक में वृद्धि करने एवं वेतन विसंगति दूर करने का समझौता हुआ था। 

नगर निगम में वरीयता क्रम के उल्लंघन का आरोप 

नगर निगम के स्टॉल एवं पेशाकर प्रभारी आलोक वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वरियता क्रम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा है कि निगम के प्रधान सहायक वरीयता में उनसे नीचे है बावजूद फर्जी तरीके से प्रधान सहायक की कुर्सी पर बने हुए हैं। जबकि वरीयता में वे दूसरे नंबर हैं। वहीं प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। 

chat bot
आपका साथी