महात्मा गांधी की राह पर चल कर देश के युवाओं को दिशा देगा कांग्रेस सेवादल Muzaffarpur News

कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर चर्चा। युवाओं को जोडऩे का काम सेवा दल करेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 02:54 PM (IST)
महात्मा गांधी की राह पर चल कर देश के युवाओं को दिशा देगा कांग्रेस सेवादल Muzaffarpur News
महात्मा गांधी की राह पर चल कर देश के युवाओं को दिशा देगा कांग्रेस सेवादल Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी बलराम सिंह भदौडिय़ा ने कहा कि समाज हिंसा की आग में जल रहा है। युवा अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहे है। ऐसे में गांधी की राह चल सेवादल युवाओं को राह दिखाएगा। गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उससे जोडऩे काम सेवा दल करेगा। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित रामदयालु स्मारक भवन में चल रहे सेवादल के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के शैक्षणिक सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।  

शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि शिविर के आयोजन से पार्टी में उर्जा का संचार होगा और पार्टी पूरी ताकत से जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरेगी। आने वाले दिनों में विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर सेवादल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र में प्रशिक्षक मधु गुरूम ने सिटी संकेत पर विस्तार से चर्चा की। पवन चौधरी ने व्यायाम व स्वास्थ्य पर चर्चा की। प्रदेश कार्यकारी मुख्य संगठक रामानंद सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह, विपिन झा, डा. राजीव कुमार काजू, प्रेमनाथ राय, रूबी शर्मा ने कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांत के बार में बताया। गांधी शांति प्रतिष्ठन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ओझा ने गांधी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।  

विश्व हिन्दू परिषद की छह माह की कार्ययोजना पर चर्चा

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शुक्रवार को पुरानी बाजार में छोटी कमेटी का बैठक हुई। इसमें छह माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष कृष्ण देव झा ने की। अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे ने तैयार कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की और सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का अपील की। प्रांत मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि 18 जनवरी को अगली बैठक संपन्न होगी। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगनाथ साही, क्षेत्रिय संगठन मंत्री केशव राजू, वीरेन्द्र विमल, अरविंद झा, शुभंम भारद्धाज, जवाहर झा, अमित कुमार, राधे म आदि मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी