Darbhanga Crime News: दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना, गला रेतकर किशोर की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी

Darbhanga Crime News दरभंगा जिले के रैयाम थानाक्षेत्र स्थित फुलकाही गांव की घटना। गुरुवार की शाम से था लापता मौके पर पहुंची पुलिस का लोगों ने किया विरोध।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 04:45 PM (IST)
Darbhanga Crime News: दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना, गला रेतकर किशोर की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी
Darbhanga Crime News: दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना, गला रेतकर किशोर की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी

दरभंगा, जेएनएन। दरभंगा जिले के रैयाम थानाक्षेत्र स्थित फुलकाही गांव में एक किशोर की हत्या गला रेतकर कर दी गई। हत्यारों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दीं। हत्या के शव को उसके घर घर से करीब दो सौ मीटर पूर्व स्व. जयनारायण झा के जलावन घर में फेंक दिया। किशोर इसी गांव के ग्रामीण फुलकाही पोखरटोल निवासी रवि शर्मा का पुत्र अर्जुन कुमार शर्मा (14) था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सदल मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू की।

लेकिन, गांव के लोग नाराज हो गए। नाराज लोग एफएसएल टीम बुलाने व अर्जुन के हत्यारों की गिरफ्तारी तत्काल कर मामले का पर्दाफाश करने की मांग करने लगे। इसी बीच केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ,भालपट्टी ओपी अध्यक्ष रामाशंकर पासवान , मब्बी ओपी प्रभारी मनीष कुमार सहित कई थानों के थानाध्यक्षों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, लोग नहीं माने। बाद में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, कमतौल सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा दंगा नियंत्रण दस्ते के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों से वार्ता कर काफी मशक्कत के बाद सभी को शांत कराया।एसडीपीओ ने लोगों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

बताया गया है कि अर्जुन उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियानी में आठवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे शौच करने की बात कह घर से निकला। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। घर वापसी नहीं होने पर परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे । काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे स्व. झा की पत्नी इंदिरा देवी जलावन घर के बगल में स्थित शौचालय में पहुंची। वहां पहुंचकर जलावन देखने के लिए जब जलावन घर के पल्ले को जैसे ही खोला आदमी का पैर एवं रक्त देख सन्न रह गईं।

 उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। फिर यह सूचना जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैली। इसको लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्वजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अर्जुन अपने माता - पिता का इकलौता पुत्र था। डाॅग स्क्वायर्ड टीम ने भी आसपास के इलाके में जांच की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। इस बीच हत्या के तरीके और किशोर की दोनों आंखें फोड़ दिए जाने को लेकर लोगों में अटकलें तेज हैं।

घटना के संबंध में दरभंगा के पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। स्वजनों से बात की है। हत्यारों की पहचान में पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी