नवोदय विद्यालय की प्रशासनिक कुव्यवस्था से आक्रोशित छात्रों ने किया भूख-हड़ताल Madhubani News

8 घंटों तक भूखे-प्यासे डटे रहे छात्र। प्रिंसिपल के आश्वासन पर टूटी भूख हड़ताल। भूख हड़ताल में 6ठी से 12वीं कक्षा के छात्र शामिल थे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:07 PM (IST)
नवोदय विद्यालय की प्रशासनिक कुव्यवस्था से आक्रोशित छात्रों ने किया भूख-हड़ताल Madhubani News
नवोदय विद्यालय की प्रशासनिक कुव्यवस्था से आक्रोशित छात्रों ने किया भूख-हड़ताल Madhubani News

मधुबनी,जेएनएन। राजनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लचर प्रबंधन,कथित तौर पर घटिया भोजन परोसे जाने तथा अन्य प्रशासनिक कुव्यवस्थाओं से आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार की सुबह पीटी क्लास,असेंबली तथा नाश्ते का बहिष्कार करते हुए भूख-हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल में 6ठी से 12वीं कक्षा के छात्र शामिल थे। भूख हड़ताल में शामिल छात्र शिक्षकों पर नियमित कक्षा का संचालन नहीं किये जाने,प्रैक्टिकल क्लास नहीं लिए जाने,घटिया खाना परोसे जाने का आरोप विद्यालय प्रबंधन पर लगाते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।

 नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल टीपी सिंह ने भूख हड़ताल में शामिल छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के मुतल्लिक जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने सुबह में तथा रात्रि में एक-एक घंटा अतिरिक्त जेनरेटर चलाये जाने,प्रैक्टिकल क्लास नियमित चलाये जाने तथा भोजन के स्तर में बदलाव लाये जाने की मांग की। प्रिंसिपल ने छात्रों की मांगों की पूर्ति शीघ्र किये जाने का आश्वासन छात्रों दिया7 तब जाकर छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त की। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी