भौंरों के काटने से विदेशी पर्यटक सहित छात्र व शिक्षक घायल

उमवि, कोल्हुआ अशोक स्तंभ सरैया में भौंरों ने कई लोगों को डंक का शिकार बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:59 AM (IST)
भौंरों के काटने से विदेशी पर्यटक सहित छात्र व शिक्षक घायल
भौंरों के काटने से विदेशी पर्यटक सहित छात्र व शिक्षक घायल

मुजफ्फरपुर। उमवि, कोल्हुआ अशोक स्तंभ सरैया में भौंरों ने कई लोगों को डंक का शिकार बनाया।

विदेशी पर्यटकों से लेकर शिक्षक- छात्र सभी को काटा। प्रधानाध्यापक सहित कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रधानाध्यापक राजमोहन दास का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया में कराया गया। वहीं, शिक्षक संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, वीशु कुमारी सहित दो दर्जन लोग चपेट में आए। वहीं, चार विदेशी पर्यटक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। इसके बाद सभी पटना के लिए रवाना हो गए। सभी श्रीलंका के थे।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल के परिसर मे ही भौंरे हैं। विदेशी पर्यटक जब बच्चों को विद्यालय के निकट टोपी दे रहे थे, उसी समय भौंरों ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। बच्चों ने ग्रामीणों के घर में घुसकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बरगद के पेड़ मे भौंरे लगे हैं। इससे आसपास के ग्रामीणों में भी खौफ रहता है।

chat bot
आपका साथी