दुष्‍कर्म की नीयत से घर में घुसे दबंग, विफल होने पर मां-बेटे पर किया एसिड अटैक

बिहार के पूर्वी चंपारण में दुष्‍कर्म में विफल हैवानों ने मां व बेटे पर तेजाब से हमला कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 11:20 AM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 07:25 PM (IST)
दुष्‍कर्म की नीयत से घर में घुसे दबंग, विफल होने पर मां-बेटे पर किया एसिड अटैक
दुष्‍कर्म की नीयत से घर में घुसे दबंग, विफल होने पर मां-बेटे पर किया एसिड अटैक
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे अपराधियों की मंशा जब पूरी नहीं हुई, जब उन्‍होंने एक युवती व और उसके बेटे पर एसिड अटैक कर दिया। घटना में मां-बेटे बुरी तरह से जख्‍मी हो गए। घटना बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित पकड़ीदयाल थानाक्षेत्र के सिसहनी गांव में सोमवार को हुई। पीड़ित मां-बेटे को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर में घुस दुष्‍कर्म की कोशिश, फेंका तेजाब
जख्मी युवती के अनुसार वह घर में भोजन बना रही थी। तभी गांव के पूर्व सरपंच राघो साह, आकाश कुमार व प्रकाश कुमार घर में घुसकर छेडख़ानी करने लगे। उनकी मंशा दुष्‍कर्म की थी। युवती के अनुसार जब उसने विरोध किया तो उन्‍होंने तेजाब फेंक दिया। इस दौरान बचाने आए पुत्र पर भी तेजाब फेंका।
एक आरोपित गिरफ्तार, शेष की खोज जारी
घटना में युवती व उसका बेटा जख्मी हो गए। परिवार वालों के शोर मचाने पर अपराधी भाग गए। थानााध्‍यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दूसरे प्रांत में मजदूरी करता युवती का पति
विदित हो कि युवती का पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर में ससुर के साथ रहती है। घर में अकेली युवती को देखकर पड़ोस के कुछ दबंगों की उसपर बुरी नजर थी। वे अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। इसी क्रम में सोमवार की रात कुछ दबंग दुष्‍कर्म की नीयत से घऱ में घुस गए थे।
 
chat bot
आपका साथी