पटना के सुधीर सिन्हा बने राज्य सीनियर शतरंज चैंपियन

मुजफ्फरपुर पटना के सुधीर कुमार राज्य सीनियर शतरंज चैंपियन बने।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 01:11 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 01:11 AM (IST)
पटना के सुधीर सिन्हा बने राज्य सीनियर शतरंज चैंपियन
पटना के सुधीर सिन्हा बने राज्य सीनियर शतरंज चैंपियन

मुजफ्फरपुर : राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पटना के सुधीर कुमार सिन्हा ने अपने नाम किया। नौ चक्रों की बाजी में उन्होंने सर्वाधिक 7.5 अंक हासिल किए। शीर्ष वरीयता प्राप्त पटना के वाईपी श्रीवास्तव को सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं पटना के ही पीयूष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। द्वितीय वरीयता प्राप्त पटना के विपल सुभाषी 6.3 अंक लाकर सातवें स्थान पर रहे। मेजबान मुजफ्फरपुर की स्टार खिलाड़ी मरियम फातमा एवं मनीष कुमार को टॉप टेन में भी जगह नहीं मिली। जबकि तोयस ने नौंवा स्थान हासिल किया।

गुरुवार को मिठनपुरा स्थित एक विवाह भवन में संपन्न प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके दास, डीएवी मॉलीघाट के प्राचार्य प्रशांत गिरि, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष गणवंत कुमार मल्लिक ने पुरस्कृत किया। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, सचिव राजीव रंजन, प्रमोद ठाकुर, रवि शंकर कुमार एवं गुड्डू शाही आदि उपस्थित रहे।

अंतिम चक्र की बाजी में कई उलट-फेर हुए। पिछले कई वर्षो से बिहार चैंपियन रहे विपल सुभाषी को छपरा के मोहित कुमार सोनी ने दूसरे बोर्ड पर शानदार तरीके से हराकर अंतिम चार से बाहर कर दिया। वहीं लंबे अंतराल के बाद खेल रहे वाईपी श्रीवास्तव ने छपरा के प्रेम कुमार को पराजित किया। चौथे बोर्ड पर पीयूष कुमार को हिमांशु हर्ष की अनुपस्थिति का लाभ मिला। वहीं प्रथम बोर्ड पर राहुल की अनुपस्थित का लाभ सुधीर कुमार सिन्हा को मिला। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे चार शीर्ष खिलाड़ी

सिक्किम में नौ दिसंबर से आयोजित राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान पर आए सुधीर कुमार सिन्हा, वाईपी श्रीवास्तव, पीयूष कुमार एवं राहुल कुमार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी :

रैंक नाम जिला अंक

1. सुधीर कुमार सिन्हा - पटना 7.5

2. वाईपी श्रीवास्तव पटना 7

3. पीयूष कुमार पटना 7

4. राहुल कुमार पटना 7

5. राम चरण चंपारण 7

6. मोहित कुमार सोनी छपरा 7

7. विपल सुभाषी पटना 6.5

8. आशुतोष कुमार पटना 6.5

9. तोयस मुजफ्फरपुर 6.5

10. हिमांशु हर्ष पटना 6

chat bot
आपका साथी