सीतामढ़ी में मां के उकसाने पर बेटे ने पिता के सिर में मारी थी गोली, एक माह बाद केस दर्ज

सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी सहदेव सिंह बीते 26 नवंबर को जख्मी हो गए थे। उनके सिर में गोली लगी थी। सहदेव का अब कहना है कि उनके पुत्र व पत्नी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 10:07 PM (IST)
सीतामढ़ी में मां के उकसाने पर बेटे ने पिता के सिर में मारी थी गोली, एक माह बाद केस दर्ज
सीतामढ़ी में एक शख्स ने पत्नी, बेटै पर दर्ज कराई गोली मारकर घायल कर देने की प्राथमिकी (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। अपनी पत्नी और बेटा ही किसी की जान का प्यासा हो जाएगा इस बात पर सहसा यकीन नहीं होता। मगर, यहां नगर थाने में दर्ज एक केस में ऐसा ही जिक्र सामने आया है। पत्नी और बेटे ने मिलकर पहले उस शख्स को मारा-पीटा। फिर मां के उकसाने पर बेटे ने पिता के सिर में गोली मारकर घायल कर दिया। एक माह बाद इस मामले में पीडि़त शख्स ने अपनी पत्नी व बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

पीडि़त शख्स ने दर्ज कराई प्राथमिकी :

नगर थाना प्रभारी विकाश कुमार राय ने बताया कि सहदेव सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लेने की बात उन्होंने कही। पुलिस के अनुसार, सहदेव सिंह बीते 26 नवंबर को जख्मी हो गए थे। उनके सिर में गोली लगी थी। सहदेव का अब कहना है कि उनके पुत्र रौशन कुमार व पत्नी प्रभावती देवी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, घटना के दिन पुलिस के पूछने पर उन्होंने दोनों को बचा लिया था।

कहा, पत्नी और पुत्र घर में नहीं रहने देना चाहते :

अब दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनके पुत्र व पत्नी दोनों नहीं चाहते कि वह घर में रहें। घर से निकल जाने के लिए अक्सर दबाव बनाते रहते थे। इस बात के लिए उन लोगों में कहासुनी होती रहती थी। इसी बीच बीते 26 नवंबर की रात उनके पुत्र व पत्नी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर पुत्र ने सिर में गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गए। इलाज के लिए शहर के एक निजी नॄसग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अब ठीक हुए हैं तो दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

chat bot
आपका साथी