दरभंगा में आपसी विवाद में चली गोली, एक जख्मी, दो लोग गिरफ्तार

मब्बी ओपी क्षेत्र के गेहूंमी की घटना कार और बाइक जब्त। तालाब से पिस्टल बरामद करने के लिए मछुआरा से से ली गई मदद। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 12:07 PM (IST)
दरभंगा में आपसी विवाद में चली गोली, एक जख्मी, दो लोग गिरफ्तार
एक-एक बाइक और कार भी जब्त किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

दरभंगा, जागरण संवाददाता। दरभंगा के मब्बी ओपी क्षेत्र के गेहूंमी स्थित रविवार की देर आपसी विवाद में चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की मदद से स्थानीय निवासी रामदेव साह के पुत्र मनीष कुमार साह (25) को दरभंगा मेडिकल कालेज, अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित सहित दो युवकों को दबोच लिया है। इन लोगों के पास से एक-एक बाइक और कार भी जब्त किया गया है।

पुलिस घटना का कारण तलाशने में जुटी है। हालांकि, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि आपसी विवाद गोली चली है। लेकिन, पुलिस को यह विश्वास नहीं हो रहा है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार आरोपितों ने पास के तलाब में पिस्टल फेंक देने की बात कही। इसके बाद पुलिस उसे बरामद करने के लिए मछुआराें से मदद ली है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गेहूंमी-शिवधारा रोड में रविवार की देर रात कुछ युवक बाइक और कार से जुटे थे। इसी बीची किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट की स्थिति हो गई। इसी बीच मोहल्ला के ज्ञानी कुमार महतो ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर गोली चला दी। जिसमें मनीष के पेट में गोली लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

घटना शामिल युवकों ने ही मनीष को बाइक पर उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इस बीच पुलिस ने ज्ञानी सहित उसके एक साथी को को दबोच लिया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी