भोजन के लिए प्रवासियों ने किया सड़क जाम

पारू प्रखंड के उच्च विद्यालय धरफरी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में चार दिनों से सरकारी स्तर पर भोजन की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर प्रवासियों ने देवरिया-धरफरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 01:33 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 06:13 AM (IST)
भोजन के लिए प्रवासियों ने किया सड़क जाम
भोजन के लिए प्रवासियों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर : पारू प्रखंड के उच्च विद्यालय धरफरी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में चार दिनों से सरकारी स्तर पर भोजन की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर प्रवासियों ने देवरिया-धरफरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इनका कहना था कि चार दिनों से 50 लोग क्वारंटाइन हैं, लेकिन आज तक नाश्ता और भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि आज से भोजन की व्यवस्था कर दी गई है।

गायघाट : प्रखंड क्षेत्र के धोबौली मध्य विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भोजन-पानी की माग को लेकर प्रवासियों ने एनएच 57 पर जमकर हंगामा किया। प्रवासियों ने सेंटर सैनिटाइजिंग, साबुन, बिछावन व मच्छरदानी की माग को लेकर क्वारंटाइन सेंटर से बबूरबन्नी चौक तक एनएच 57 पर जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंचे मुखिया पति एवं प्रबुद्ध लोगों ने समझाकर सभी को क्वारंटाइन सेंटर वापस भेजा। इनका कहना था कि हमलोगों के यहा 7 दिनों से रखा गया है। परंतु अबतक शुद्ध भोजन-पानी नसीब नहीं हो रहा है। शिकायत करने को डाट फटकार सुननी पड़ती है। बता दें कि तीन रोज पूर्व भोजन में अनियमितता को लेकर मैठी क्वारंटाइन सेंटर के प्रवासियों ने एनएच 57 जाम कर दिया था। सीओ पवन कुमार ने बताया कि जल्द ही व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी।

भोजन को लेकर प्रवासियों का हंगामा : कांटी प्रखंड की मणि फुलकाहा पंचायत स्थित क्वारंटाइन सेंटर पर भोजन नहीं मिलने एवं कुव्यवस्था को लेकर प्रवासियों ने हंगामा किया। सेंटर प्रभारी सह विद्यालय प्रधान रंजय झा को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचीं बीडीओ उमा भारती व पानापुर करियात ओपी पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शात हुआ और बंधक बने एचएम को मुक्त कराया गया। ओपी प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर मामला शात करा दिया गया। मुखिया अरविंद पासवान समेत कई ग्रामीणों का कहना था कि सेंटर पर लगभग दो दर्जन लोग रह रहे हैं। लेकिन, उनके रहने व भोजन की समुचित व्यवस्था नही की गई है। बीडीओ व सीओ व्यवस्था तो दूर, फोन भी नही उठाते हैं। इधर, विद्यालय प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा रसोइया को सेंटर पर नहीं जाने का दबाव बनाया जा रहा है जिस कारण भोजन नहीं बन सका था। मामले से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

chat bot
आपका साथी