Road accident : मधुबनी में ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, एक की मौत

Road accident रविवार की रात ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 02:31 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 05:16 PM (IST)
Road accident  : मधुबनी में ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, एक की मौत
Road accident : मधुबनी में ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, एक की मौत

मधुबनी, जेएनएन। अरेर थाना के बलाईन गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर सड़क किनारे एक घर की दीवार को तोड़ते हुए उसमें जा घुसा। इससे ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान ही ट्रैक्टर चालक फरार हाे गया।

झाड़फूंक कराकर लौट रहे थे सभी

बताया जाता है कि अंधविश्वास के कारण झाड़फूंक कराकर एक परिवार के पांच सदस्य घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमौल की ओर से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने पांचों को कुचल दिया। इससे रामअवतार पासवान (50) की वहीं मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी बुच्ची देवी (45), बेटी पूजा कुमारी (18), पुत्र चंदन पासवान (20) व सूरज पासवान (10) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं सभी को कुचलते हुए ट्रैक्टर दीवार तोड़ते हुए ग्रामीण योगेन्द्र साफी के घर में घुस गया।

 इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने लोहा-धकजरी मुख्य सड़क को बलाईन गांव में सड़क जाम कर दिया। रात में ही सीओ प्रमोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बलाईन पंचायत के मुखिया विष्णु सहनी के साथ लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अरेर के थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी