Citizenship Amendment Act के खिलाफ राजद का बिहार बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, आवागमन बाधित

Citizenship Amendment Act राजद कार्यकर्ता ठंड और घने कोहरे के बावजूद सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह आवागमन बाधित केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 10:41 AM (IST)
Citizenship Amendment Act के खिलाफ राजद का बिहार बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, आवागमन बाधित
Citizenship Amendment Act के खिलाफ राजद का बिहार बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, आवागमन बाधित

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद के बिहार बंद का उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। राजद कार्यकर्ता ठंड और घने कोहरे के बावजूद सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह आवागमन बाधित केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। कई जगहों पर टायर जलाकर कार्यकर्ता विरोध जता रहे। अभी तक बंद शांतिपूर्ण है। कहीं से भी हिंसा की सूचना नहीं है।

सीएस और एनआरसी के विरोध में सरैयागंज टावर पर धरना देते पूर्व मंत्री रमई राम और राजद समर्थक। अभी तक बंद शांतिपूर्ण है। हालांकि बंद की वजह से शैक्षणिक संस्थाएं व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। 

बंद के दौरान समस्तीपुर-मुज़फ़्फ़रपुर रेलखंड पर समस्तीपुर जंक्शन के समीप बिहार संपर्क कांति को पंद्रह मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने रोका। ट्रेन समस्तीपुर से मुज़फ़्फ़रपुर की ओर जा रही थी। समस्तीपुर में नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर  के विरोध में राजद, कांग्रेस व रालोसपा कार्यकर्ता जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के ओवरब्रिज गोलंबर चौक पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंडल, डीएसपी प्रितिश कुमार, सीओ अंजनी दत्ता मौजूद हैं। इधर सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित है।

 

दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंद कर नारेबाजी करते महागठबंधन के कार्यकर्ता ।बंद के समर्थन में राजद विधायक भोला यादव, रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित भीम आर्मी के सदस्य भी शामिल थे। 

 

मधुबनी में सीएए के विरोध में जयनगर बाजार बंद कराते राजद कार्यकर्ता। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए। 

मोतिहारी में भी राजद के बिहार बंद के दौरान छतौनी चौक पर कार्यकर्ताओं ने आवागमन बाधित किया। 

सीएए के विरोध में रक्सौल  पोस्ट ऑफिस चौक और थाना के समीप प्रदर्शन करते राजद के कार्यकर्ता। इस दौरान आवगमन बाधित  रहा। 

chat bot
आपका साथी